सौख्यम् रियुज़ेबल स्टार्टर पैक (इसेंशिअल)

कीमत: ₹420.00 420.00
quantity pcs

विवरण

अगर आप पुनः उपयोगी पैड्स इस्तेमाल करना शुरू करना चाहते हैं तो यह स्टार्टर पैक आपके लिए उपयुक्त है | एक पैक में 5 पैड्स हैं | इनमे से 2 बेस हैं और 3 इन्सर्ट हैं | पहले के कुछ दिनों जब बहाव ज्यादा है, तब दोनों बेस और इन्सर्ट एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं | अन्तिम दिनों में केवल बेस का भी उपयोग किया जा सकता है | बेस और इन्सर्ट दोनों में 6 ग्राम बनाना फाइबर है | इन की लम्बाई 10" है और चौड़ाई 3"-3.5" है |

इन पैड्स को धोना और सुखाना बहुत आसान है | गरम पानी की आवश्यकता नहीं | नल से आने वाले पानी में पैड्स को 5 मिनट तक भिगो कर रखिये | इनको फिर निचोड़ कर हल्का सा साबुन लगा कर धो लें | पैड्स को वाशिंग मशीन में भी धो सकते हैं | इन पैड्स में साधारण तौर पर दाग धब्बे नहीं लगते, इसलिए ब्रश से भी रगड़ने की आवश्यकता नहीं | सुखाने के लिए धुप में डालें तो बेहतरीन है |

इन पैड्स की ठीक से देखभाल की जाए तो यह 4-5 साल चलते हैं | हमे हर महीने बाजार से पैड्स खरीदने में पैसे नहीं खर्च करने पड़ते |

भाषाएं
ऊपर
Shop is in view mode
साइट का पूरा संस्करण देखें
"copyright © 2022 saukhyampads.org" - Powered by Zencommerce
Ecommerce Software