सौख्यम् रियुज़ेबल वैल्यू पैक (इसेंशिअल) (1)
विवरण
डिस्पोजेबल पैड्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो वैल्यू पैक अपनाइये | इसमें 2 बेस और 3 इन्सर्ट यानि कि 5 डे पैड पीस हैं | एक नाईट पैड और एक पाउच भी है | डे पैड की लम्बाई है 10" और नाईट पैड की 12" | चौड़ाई में यह 3"-3.5" और 3.5"-4" हैं | डे पैड पीस में 6 ग्राम बनाना फाइबर है | नाईट पैड में 9 ग्राम |
इन पैड्स को धोना और सुखाना बहुत आसान है | गरम पानी की आवश्यकता नहीं | नल से आने वाले पानी में पैड्स को 5 मिनट तक भिगो कर रखिये | इनको फिर निचोड़ कर हल्का सा साबुन लगा कर धो लें | पैड्स को वाशिंग मशीन में भी धो सकते हैं | इन पैड्स में साधारण तौर पर दाग धब्बे नहीं लगते, इसलिए ब्रश से भी रगड़ने की आवश्यकता नहीं | सुखाने के लिए धुप में डालें तो बेहतरीन है |
इन पैड्स की ठीक से देखभाल की जाए तो यह 4-5 साल चलते हैं | हमे हर महीने बाजार से पैड्स खरीदने में पैसे नहीं खर्च करने पड़ते |
