रियुज़ेबल पैड्स (Reusable Pads) के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल (menstrual) या सैनेटरी (sanitary) पैड्स कैसे काम करते हैं ?
२ मिनट में जानिये
१. रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल पैड्स कैसे काम करते हैं ?
रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल पैड्स (बार बार उपयोग किये जाने वाले) वैसे ही काम करते हैं जैसे की डिस्पोज़ेबल (Disposable, एक बार उपयोग किये जाने वाले), सिवाय एक फर्क के | उपयोग के बाद रियुज़ेबल पैड को धोकर फिर उपयोग किया जा सकता है, जबकि डिस्पोज़ेबल पैड को एक बार उपयोग के बाद फेंक दिया जाता है| अधिकतर रियुज़ेबल पैड्स की बनावट ऐसी होती जो उन्हें डिस्पोज़ेबल पैड्स जितने ही सुविधाजनक बनाती हैं | रियुज़ेबल पैड को भी डिस्पोज़ेबल पैड की तरह उपयोग के कुछ घंटे बाद बदलने की ज़रुरत होती है |
२. क्या रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल पैड्स सुरक्षित हैं ?
अमेरिका जैसे देशों में रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल पैड्स दशकों से बेचे जा रहे हैं | भारत में ये हाल ही की घटना है | उपभोक्ताओं में डिस्पोज़ेबल पैड्स में अक्सर पाए जाने वाले रासायनिक घटकों से स्वास्थ्य को होने वाले खतरों के बारे में बढ़ती जागरूकता के साथ इन पैड्स की मांग बढ़ती जा रही है | जब तक रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल पैड्स उचित तरह से धोये और सुखाये जा रहे हैं, ये पूरी तरह से सुरक्षित हैं |
३. क्या रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल पैड्स सुविधाजनक हैं?
हाल के कुछ वर्षों में भारत में रियुज़ेबल पैड उत्पादकों की संख्या काफी बढ़ गयी है | असल में ये पैड्स डिस्पोज़ेबल पैड्स से ज़्यादा सुविधाजनक समझे जाते हैं इसलिए इन पैड्स की मांग बढ़ती जा रही है | डिस्पोज़ेबल पैड्स के कारण अक्सर चकत्ते हो जाते हैं और रियुज़ेबल पैड्स से नहीं होते - सौख्यम् सैनेटरी पैड उपभोक्ताओं से यह एक समान राय सुनने को मिलती है | रियुज़ेबल पैड्स अधिक सुविधाजनक हैं, इसलिए बड़ी संख्या में महिलायें मासिक धर्म में इन्हे अपना रही हैं |
४. रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल पैड्स के फायदे और नुकसान क्या हैं ?
रियुज़ेबल पैड्स के स्पष्ट फायदे ये हैं कि इनसे कचरा तैयार नहीं होता और ना ही इनमे कोई रासायनिक घटक होते हैं | रियुज़ेबल पैड्स की मदद से पैसों की भारी बचत हो सकती है क्योंकि ये पैड्स सालों तक चलते हैं और हर महीने पैड्स फिर से खरीदने की ज़रुरत नहीं होती |
५. रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल पैड्स कैसे बनते हैं?
प्रायः ये कपड़े के बने होते हैं | कई रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल पैड ब्रांड ऊपरी और निचली सतह के लिए और आतंरिक शोषक (absorbent core) के लिए भी सूती कपड़े का उपयोग करते हैं | सौख्यम् विश्व का पहला रियुज़ेबल पैड ब्रांड है जिसने प्राकृतिक केले के रेशों का बतौर शोषक उपयोग किया है | सौख्यम् पैड भी सूती कपड़े का उपयोग करते हैं, केले के रेशों से बने शोषक के आवरण के रूप में |
६. मुझे कितने रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल पैड्स की आवश्यकता है?
ये निर्भर करता है खून के बहाव पर और इस बात पर कि पैड कब धोये जा रहे हैं, हर उपयोग के बाद या सारे उपयोग किये गए पैड्स एक साथ, पूरे मासिक चक्र के अंत में| मितव्ययी उपभोक्ताओं के लिए ४-५ पैड्स भी पूरे मासिक चक्र के लिए पर्याप्त हैं | अन्य उपभोक्ता ८-१० पैड्स के सेट खरीदते हैं | अधिक जानकारी के लिए हल्के और भारी बहाव के लिए ज़रूरी रियुज़ेबल पैड्स खंड देखें |
७. रियुज़ेबल पैड्स अपनाने के बाद अब मुझे ऐंठन कम होती है | यह कैसे संभव है?
कई महिलायें बताती हैं कि रियुज़ेबल पैड्स अपनाने के बाद उनके मासिक चक्र कम तनावपूर्ण हो गए हैं | रसायनों और डायॉक्सिन (Dioxin) से संपर्क न होना निश्चित ही इसका एक कारण है | सौख्यम् के बारे में कृपया वीडियो देखें, लम्बे समय से इनका उपयोग करने वाली एक उपभोक्ता की ऐंठन और अन्य तनावपूर्ण लक्षण ख़त्म होने के अनुभव के बारे में | लोग पूछते हैं क्या रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल पैड्स बेहतर हैं ? इस प्रकार का वास्तविक प्रमाण ऐसे प्रश्न का उत्तर है |
