रियुज़ेबल पैड्स के प्रकार

वॉशेबल क्लॉथ पैड्स (Washable Cloth Pads, धोने योग्य कपड़े के पैड्स) के विभिन्न प्रकार

३ मिनट में जानिये

१. हल्के बहाव के लिए किस तरह के वॉशेबल क्लॉथ  पैड्स अच्छे हैं ?

डे (Day) पैड आदर्श चुनाव होगा | सौख्यम् डे पैड में पट्टियाँ होती हैं जिनमे अतिरिक्त इन्सर्ट (Insert) लगाए जा सकते हैं | इन्सर्ट का उपयोग न करना चाहें तो ? इन पट्टियों को केवल पीछे की ओर मोड़ दें | अधिकतम लड़कियाँ और महिलायें मासिक चक्र के पहले दो दिनों में अतिरिक्त इन्सर्ट का उपयोग करती हैं | मासिक चक्र के अंतिम २-३ दिनों में डे पैड का केवल बेस भी पर्याप्त हो सकता है |

 

२. भारी बहाव के लिए किस तरह के वॉशेबल क्लॉथ पैड्स की सलाह दी जाती है ?

सौख्यम् सुपर पैक इस वेबसाइट का सबसे ज़्यादा बिकने वाला पैक है | इसमें ३ डे पैड बेस, ५ इन्सर्ट्स और २ नाईट (Night) पैड्स होते हैं | भारी बहाव से सुरक्षा के लिए महिलाओं द्वारा सोची गयी युक्तियाँ - एक की बजाय दो इन्सर्ट्स का उपयोग, नाईट पैड का दिन में उपयोग | कई पैड ब्रांड द्वारा भारी बहाव के लिए उपयुक्त पैड सेट बेचे जाते हैं | हर किसी को अपनी ज़रुरत के लिए उपयुक्त कुछ न कुछ मिल ही जाता है |

 

३. क्या आप प्रसवोत्तर ज़रूरतों के लिए वॉशेबल क्लॉथ पैड्स की सलाह देंगे ?

हाँ बिल्कुल | प्रसवोत्तर रक्तस्त्राव को प्रसूति के एक महीने बाद तक प्रबंधित करने की ज़रुरत हो सकती है | डिस्पोज़ेबल मैटर्निटी पैड्स न सिर्फ कचरा तैयार करते हैं बल्कि उनमे डायॉक्सिन के अवशेष भी होते हैं | यदि किसी को वॉशेबल क्लॉथ  पैड्स की आदत हो गयी हो तो उनके लिए रियुज़ेबल मैटर्निटी पैड्स ज़्यादा अलग नहीं है | नयी माँ को ये पैड्स प्रसवोत्तर देखरेख  प्रदान करते हैं |

 

४. स्टार्टर किट (Starter Kit) और फुल सायकल किट (Full Cycle Kit) में क्या अंतर है ?

आजकल कई महिलाएँ वॉशेबल क्लॉथ  पैड्स के बारे में जानती हैं और उन्हें अपनाने के लिए उत्सुक हैं | कुछ महिलाओं के लिए ये बदलाव क्रमशः या धीरे धीरे आता है | जब वे बाहर जा रही हों तब वे डिस्पोज़ेबल पैड्स का उपयोग जारी रख सकती हैं, घर पर और रात में रियुज़ेबल पैड्स का उपयोग कर सकती हैं | स्टार्टर किट, जिनमें पैड्स की संख्या कम होती है, उन महिलाओं के लिए है जो शुरुआत में आंशिक रूप से बदलाव अपनाती हैं | फुल सायकल किट उनके लिए है जो एक ही बार में पूर्ण बदलाव को अपनाती हैं |

 

५. वॉशेबल क्लॉथ  पैड्स (washable cloth pads) और पीरियड पैंटीज़ (period panties) में क्या अंतर है ?

वॉशेबल क्लॉथ पैड्स साधारण पैंटी के साथ उपयोग किये जाते हैं और उनमे विंग्ज़ (wings) होते हैं जो पैड को पैंटी के साथ जोड़ने में मदद करते हैं | पीरियड पैंटीज़ में शोषक इन्सर्ट को जोड़ने का प्रावधान होता है | कुछ पैंटीयों  में शोषक अन्तर्निहित (in-built) होता है | जिन संस्कृतियों और जगहों में लड़कियाँ और महिलायें नियमित रूप से पैंटी का उपयोग नहीं करतीं , उनके लिए पीरियड पैंटीज़ एक नवीनता है जो मासिक धर्म में प्रभावशाली स्वच्छता और देखरेख प्रदान करती है |

 

६. वॉशेबल क्लॉथ पैड्स और मेंस्ट्रूअल कप (Menstrual cup) में क्या अंतर है ?

वॉशेबल क्लॉथ पैड्स और मेंस्ट्रूअल कप दोनों ही रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल उत्पाद हैं | ये दोनों ही आमतौर पर मालूम होने और उपयोग किये जाने वाले डिस्पोज़ेबल सेनिटरी नैपकिन के अच्छे विकल्प हैं | कुछ महिलाएँ कप अपनाती हैं और अन्य महिलाएँ वॉशेबल क्लॉथ पैड्स को ज़्यादा सुविधाजनक पाती हैं | कप योनि के भीतर रखा जाता है | स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए वॉशेबल क्लॉथ पैड्स बेहतर विकल्प हैं |

 

७. वेट बैग (Wet bag) क्या है ?

वेट (गीला) बैग वास्तव में गीला नहीं होता | यह बैग उपयोग किये हुए पैड को तब तक रखने के लिए है जब तक की आप उसे धोने के लिए तैयार न हों | कुछ महिलायें उपयोग किये हुए पैड को नल के बहते पानी में कुछ देर धोकर उसे निचोड़ कर उसमें लगा खून धुल जाने पर गीले पैड को वेट बैग में रखती हैं, बाद में धोये जाने के लिए | कुछ महिलायें उपयोग किये हुए पैड को केवल मोड़ कर वेट बैग में रखती हैं | हर बार उपयोग के बाद या पूरे मासिक चक्र के अंत में वेट बैग धोया जा सकता है |

 

८. रियुज़ेबल पैंटीलाइनर्स (Resuable Pantyliners) क्या है ?

पैंटीलाइनर्स कई महिलाओं द्वारा महीने के सामान्य दिनों में योनि से होने वाले रिसाव या स्त्राव को सोखने के लिए उपयोग किया जाता है | जैसे महिलायें मासिक धर्म में स्वच्छता के लिए वॉशेबल क्लॉथ पैड्स को अपना रही हैं, वैसे ही कई महिलाएँ डिस्पोज़ेबल की बजाय रियुज़ेबल वॉशेबल पैंटीलाइनर्स अपना रही हैं | इसके कारण वही हैं - कम कचरा, पैसों की बचत और सेहत को कोई हानि नहीं |

न्यूजलैटर
ऊपर
Shop is in view mode
साइट का पूरा संस्करण देखें
"copyright © 2022 saukhyampads.org" - Powered by Zencommerce
Ecommerce Software