उपलब्धता और कीमत

२ मिनट में जानिये

 

१. मैं रियुज़ेबल क्लॉथ पैड्स कहाँ से खरीद सकती हूँ ?

रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल क्लॉथ पैड्स अब भी मुख्य धारा में नहीं हैं जैसे वर्तमान में डिस्पोज़ेबल पैड्स हैं | इसलिए ये किसी भी दुकान में जाकर नहीं ख़रीदे जा सकते | आज भारत के कई जैविक (organic) स्टोर्स रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल क्लॉथ पैड्स रखते और बेचते हैं | इन पैड्स को खरीदने का सबसे आसान तरीका है ऑनलाइन खरीददारी | वर्तमान में भारत में कई ब्रांड्स उपलब्ध है और इनमें से अधिकतर पैड्स का ऑनलाइन विक्रय करते हैं |

 

२. भारत में उपलब्ध रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल क्लॉथ पैड्स सर्वोत्तम ब्रांड्स कौन से हैं ?

आज भारत में २५-३० रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल क्लॉथ पैड्स उत्पादक हैं | कुछ एकोफेम्मे जैसे काफी जाने माने हैं | अन्य नए हैं पर उनकी अपने क्षेत्रों में ठोस उपस्थिति है | सभी ब्रांड्स कई ऑफर्स/लाभ देते हैं, कृपया खरीददारी के लिए ब्रांड निश्चित करते समय उपभोक्ताओं की प्रतिक्रियाएँ अवश्य पढ़ें | इनमें से कई सौख्यम् जैसे निर्लाभ संगठन (Non Profit Organisations) हैं |

 

३. आमतौर पर रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल क्लॉथ पैड्स की कीमत कितनी होती है ?

कीमतें अलग अलग होती हैं | एक पैड की कीमत रुपये ५० से २०० तक हो सकती है | कृपया ध्यान दें कि अधिकांश अच्छे रियुज़ेबल पैड्स ४-५ सालों तक टिकते हैं | एक बार निवेश से हर महीने डिस्पोज़ेबल पैड्स पर होने वाले खर्च से बचा जा सकता है | सौख्यम् पैड्स की कीमतें - डे पैड इन्सर्ट के लिए रु. ५०, डे पैड बेस के लिए रु. ६५, नाईट पैड

के लिए रु. ८० | भारत में उपलब्ध सबसे कम कीमत वाले ब्रांड्स में ये एक है |

 

४. मुझे रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल क्लॉथ पैड्स महँगे जान पड़ते हैं | इनसे पैसों की बचत कैसे हो सकती है?

कई महिलायें बताती हैं कि वे लगभग रु. १००  हर महीने डिस्पोज़ेबल सेनिटरी नैपकिन पर खर्च करती हैं | एक साल का हिसाब लगायें तो ये खर्च लगभग रु. १२०० और ४ सालों के लिए ये खर्च लगभग रु. ४८०० होगा | ६ पैड्स वाला सौख्यम् एसेंशियल वैल्यू पैक रु. ४४० में उपलब्ध है | सही देखभाल की जाए तो ये ४-५ सालों तक टिक सकते हैं | इस तरह इन पैड्स का कुल खर्च इस अवधि के लिए डिस्पोज़ेबल सेनिटरी नैपकिन्स पर होने वाले खर्च के १०% से भी कम है |

 

५. भारत में उपलब्ध किन ब्रांड्स के रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल क्लॉथ पैड्स सबसे सस्ते हैं ?

एक सलाह - मासिक धर्म सम्बंधित सही उत्पाद का चुनाव लम्बे समय में मासिक धर्म तनावरहित अनुभव हों ये सुनिश्चित कर सकता है | आप खोज करने में समय लें, उपलब्ध सारे विकल्पों को भलीभाँति समझें और फिर अपनी ज़रुरत के अनुसार आपके लिए योग्य  उत्पाद का चयन करें | अधिकांश ब्रांड्स के रियुज़ेबल मेंस्ट्रूअल क्लॉथ पैड्स डिस्पोज़ेबल सेनिटरी नैपकिन्स की तुलना में लगभग ९०% सस्ते होते हैं |

न्यूजलैटर
ऊपर
Shop is in view mode
साइट का पूरा संस्करण देखें
"copyright © 2022 saukhyampads.org" - Powered by Zencommerce
Ecommerce Software